नाजिरा पुलिस की बड़ी सफलता : शिवसागर जिले के नाजिरा बरतल क्षेत्र में नाजिरा आदर्श पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन की संयुक्त टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से लाखों रुपये बरामद किए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नाजिरा पुलिस की बड़ी सफलता : शिवसागर जिले के नाजिरा बरतल क्षेत्र में नाजिरा आदर्श पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन की संयुक्त टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से लाखों रुपये बरामद किए



शिवसागर, शिवसागर जिले की नाजिरा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बरतल क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक AS12 - AM - 8766 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो लग्जरी कार से 8 लाख 55 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। नाका चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखे गए नोटों के बंडल बरामद हुए। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने ड्यूक टप्पो और अनिमा बोरा टप्पो नामक दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस को स्कॉर्पियो वाहन से जय भारत पार्टी (जीबीपी)का एक झंडा भी मिला है। जेबीपी असम में हाल ही में सक्रिय हुई एक नई राजनीतिक पार्टी है। जो कि आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। यह धन चुनावी खर्च, अवैध गतिविधियों या किसी अन्य उद्देश्य से ले जाया जा रहा था या नहीं इसकी पुख़्ता छानबीन की जाएगी। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें