प्रीति पारीक, शिवसागर
शिवसागर जिले के डिमौ विकास खंड और असम राज्य ग्रामीण आजीविका अभियान के सक्रिय सहयोग से हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी (SVEEP) जागरूकता अभियान के तहत एक सफल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शीवसागर जिले के डिमौ विकास खंड के अंतर्गत डिमौ से निताईपुखुरी क्षेत्र तक निकाली गई। रैली में महिलाओं की व्यापक भागीदारी देखी गई। इसके साथ ही शिवसागर जिले के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी प्रकोष्ठ के पहल पर आज नाजिरा, मेकीपुर, ज्योति नगर, मोरानगांव, गौरीसागर और बोगोलीपथार क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। विशेष रूप से विशेष रूप से सक्षम दिव्यांग व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच निर्वाचन भागीदारी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन प्राथमिकता प्राप्त मतदाताओं को उनके मताधिकार, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध विशेष सुविधाओं तथा बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शिवसागर जिले के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक नरसिम्हुगारी टी. एल. रेड्डी ने जिले के 97 नाजिरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहाँ उपलब्ध सुविधाओं तथा समग्र प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जयसागर स्थित शिवसागर विश्वविद्यालय में पहुँचकर प्रिजाइडिंग और पोलिंग अधिकारियों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें