नगांव मारवाड़ी पंचायत ट्रस्ट की साधारण सभा संपन्न, प्रहलाद राय तोदी पुनः अध्यक्ष मनोनीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव मारवाड़ी पंचायत ट्रस्ट की साधारण सभा संपन्न, प्रहलाद राय तोदी पुनः अध्यक्ष मनोनीत




पूजा माहेश्वरी

नगांव, नगांव मारवाड़ी पंचायत ट्रस्ट की साधारण सभा अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी की अध्यक्षता मे रविवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे संपन्न हुई। सभा मे सर्वप्रथम उन दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई जिनका हाल ही के दिनो मे स्वर्गवास  हो गया था। बाद मे अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष के स्वागत संबोधन के बाद सचिव रतन कुमार जाजोदिया ने सचिव का प्रतिवेदन व आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ट्रस्ट पर न्यायालय मे चल रहे मामले के बारे मे उपाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल ने उन सभी प्रश्नो का जवाब दिया जो सभा मे उथापित हुए थे। बाद मे सदन मे चर्चा हुई कि वादी पक्ष जो हमारे ही समाज के लोग है तथा उनसे बैठक कर मामले का पटाक्षेप कर लिया जाना चाहिए। उपस्थित सदस्यो की बाते सुनने के बाद सभा मे दिलीप कुमार बगड़िया और अनिल शर्मा को मनोनीत कर आशा व्यक्त की गई कि दोनो पक्षो से वार्तालाप कर अपसी सामाधान निकाला जा सकेगा। इस सभा मे उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने इस निर्णय का स्वागत किया और आशा व्यक्त की गई कि दोनो पक्ष आपसी समाधान से विगत कई दिनो से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो जाएगा। सभा का संचालन विनोद कुमार पोद्दार और अजित कुमार माहेश्वरी ने कुशलतापूर्वक किया। चाय अवकाश के बाद सभा मे नगांव मारवाड़ी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमे काफी सदस्यो ने चर्चा मे भाग लिया। चर्चा के पश्चात प्रहलाद राय तोदी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत कर लिया गया। इस समय पुरा सदन तालियो की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। सभी उपस्थित समाज बंधुओ ने श्री तोदी को शुभकामनाये प्रदान की। संचालक विनोद कुमार पोद्दार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें