श्री कृष्ण गोवर्धन धारी गौशाला नाजिरा के नवनिर्मित प्रशासनिक सह कर्मचारी भवन का उद्घाटन हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री कृष्ण गोवर्धन धारी गौशाला नाजिरा के नवनिर्मित प्रशासनिक सह कर्मचारी भवन का उद्घाटन हुआ



13.5 लाख की लागत से खेतान परिवार ने किया निर्माण : संजय खेतान ने ऊपरी तल्ले के निर्माण के लिए 4 लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की


शिवसागर, श्री कृष्ण गोवर्धन धारी गौशाला नाजिरा में गौ-सेवकों के लिए नवनिर्मित प्रशासनिक सह कर्मचारी भवन का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ। प्रवासी उद्योगपति दानवीर स्वर्गीय महावीर प्रसाद खैतान की पुण्यस्मृति में कलकत्ता निवासी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी खेतान एवं सुयोग्य पुत्र संजय कुमार खेतान एवं परिवारजनों के 13.5 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग राशि से लगभग 1164 वर्गफुट के इस नए भवन का निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए भवन के निर्माण से गौशाला में स्थाई रूप से कार्यरत कर्मचारियों के आवास की बड़ी समस्या का स्थाई समाधान होगा। रविवार शाम दाता परिवार के संजय कुमार खेतान ने परिजनों और गौशाला प्रबंधन समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में नाजिरा गौशाला के इस नवनिर्मित प्रशासनिक सह कर्मचारी भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर इस नए भवन को गौशाला को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण गोवर्धन धारी गौशाला नाजिरा के अध्यक्ष गोपाल हरलालका एवं सचिव सुभाष अग्रवाल ने गौशाला प्रबंधन समिति की ओर से स्वर्गीय महावीर प्रसाद खेतान के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें शिद्दत से याद किया गया। साथ ही दाता परिवार के संजय कुमार खेतान एवं अक्षत खेतान का सदस्यों का असमिया फुलाम गामुछा, पारंपरिक दुपट्टा और पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया गया। संजय कुमार खेतान  ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय महावीर प्रसाद खेतान के कर्मभूमि रहे शिवसागर जिले के प्रति अपने परिवार के जुड़ाव और लगाव का उल्लेख करते हुए इस नवनिर्मित भवन के पहले तल्ले के निर्माण के लिए अपने परिवार के लिए चार लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल हरलालका ने खेतान परिवार के स्वैच्छिक सहयोग से निर्मित इस भवन से गौशाला को होने वाला लाभ का उल्लेख करते हुए दाता परिवार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके द्वारा इस नए भवन के ऊपरी तल्ले के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग राशि की घोषणा को गौशाला के विकास में मील का पत्थर बताया। उद्घाटन समारोह में उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन मस्करा, मोरान से बिरेन अग्रवाल, गेलेकी से दुर्गा प्रसाद भूत, नाजिरा से राजेन अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पवन खुवाला किशन अग्रवाल, पुष्पा तापड़िया, तारा चांडक, डिम्पल शर्मा, नीलम अग्रवाल पूजा बंग, शिमलगुड़ी से दीपचंद मारोदिया, बिनोद पाटनी सहित गौशाला के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें