मोनालिशा अग्रवाल मायुम शिवसागर प्रगति शाखा की अध्यक्ष निर्वाचित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोनालिशा अग्रवाल मायुम शिवसागर प्रगति शाखा की अध्यक्ष निर्वाचित



गणगौर-सिंजारा उत्सव का भव्य आयोजन


शिवसागर 28 मार्च :


मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा के आगामी सत्र 2026 -27 के कार्यकाल के लिए मोनालिशा अग्रवाल को निर्विरोध शाखाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। शुक्रवार को शहर के होटल तरंग में आयोजित मासिक साधारण सभा एवं गणगौर सिंजारा उत्सव में चुनाव अधिकारी निवर्तमान शाखाध्यक्ष अधिवक्ता पायल अग्रवाल ने के कुशल नेतृत्व में मंच शाखा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी ने आगंतुक एक वर्षीय कार्यकाल के लिए मोनालिशा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की।  

मायुम शिवसागर प्रगति की शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई सभा में अपना दायित्व बखूबी निभाते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए चुनाव अधिकारी पायल अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। वहीं शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष मोनालिशा अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। इसके बाद ही उत्साह और उमंग के साथ गणगौर सिंजारा उत्सव का पालन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाखा सदस्याओं की उपस्थिति रही। आनंदमय और उत्सवपूर्ण वातावरण कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। गणगौर पर्व की सांस्कृतिक झलकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों ने सदस्यों का मन मोह लिया।

अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों को सिंजारे के उपहार वितरित किए गए। साथ ही समय की पाबंदी की अनुपालना करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रियंका खंडेलिया को “पंक्चुअलिटी प्राइज” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में होस्ट टीम संगीता अग्रवाल, संतोष सराफ, निधि अग्रवाल, सीमा चांडक, सोनम मोजिका, सुरभि लाहोटी, अंशु शर्मा, चंचल गट्टानी, पायल अग्रवाल, सुमन शर्मा एवं रीमा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, सचिव खुशबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वर्षा चित्तावत सहित कविता सिकतीया, बिनीत बुखरेडिया, बंदना अग्रवाल, बिनीता अग्रवाल, लोचिका अग्रवाल, श्वेता मौजिका, रानी अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, निशा बागड़ी, पूनम अग्रवाल, रेनू सिंघल, बुलबुल लोहिया की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में सभी सदस्यों एवं होस्ट टीम का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए सभी के लिए यादगार बन गया। जो कि मारवाड़ी युवा मंच की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने तथा सदस्यों के बीच एकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें