लखीमपुर में आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा, और जिला आयुक्त कार्यालय में राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बीजेपी, कांग्रेस, एजीपी समेत सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरते नजर आए।
इस दौरान बिहपुरिया से भाजपा उम्मीदवार भूपेन बोरा ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि “कांग्रेस में बीजेपी का मुख्य आदमी मैं ही हूं”, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।
वहीं, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के उम्मीदवार नुरुल अली नामांकन भरने पहुंचे, लेकिन उन्हें अपने ही क्षेत्र की बुनियादी जानकारी जैसे पंचायतों की संख्या और मतदाताओं की संख्या तक नहीं पता थी। इससे उनकी तैयारी पर सवाल उठने लगे।
दूसरी ओर, ढकुआखाना से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद नरह कुछ अलग अंदाज में नजर आए ।वो हाथी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे, जो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
इसके अलावा लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मानव डेका, रंगा नदी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारऋषिराज हाजरिका, नवयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश दास, रंगा नदी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार जयंत खाउन, ढकुवाखाना विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार नव दलै, लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार घन बुरागोहेन समेत कई उम्मीदवारों ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें