असम अंत जिला रग्बी चैम्पियनशिप, तामुलपुर चैम्पियन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम अंत जिला रग्बी चैम्पियनशिप, तामुलपुर चैम्पियन



सेंकी अग्रवाल 

गोरेश्वर, 28 मार्च । 27 मार्च को रंगापारा महाविद्यालय, सोनितपुर में 6वां अंत जिला रग्बी चैम्पियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सुबह 9 बजे झंडा उत्तोलन के बाद खेल शुरू हुआ। रंगापारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजन कलिता ने झंडा उत्तोलन किया इस मौके पर सोनितपुर रग्बी संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत बोरो और अन्य पदाधिकारी की उपस्थित थे। महिला और पुरुष दोनों शाखाओं में महिलाओं की 9 टीमें और पुरुषों की 10 टीमों सहित कुल 19 टीमों ने भाग लिया। महिला और पुरुष दोनों श्रेणी में तामुलपुर ने चैम्पियनशिप पर कब्जा किया, जिसमें चराईदेव और बोकाखाट महिला श्रेणी में दूसरे और तीसरे स्थान पर तथा पुरुष श्रेणी में चराईदेव ने दूसरे और सोनितपुर ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। पुरस्कार वितरण समारोह में असम रग्बी एसोसिएशन के महासचिव श्री अजीत कुमार कलिता, श्री पूर्णा डेका और श्री दुलाल बर्मन, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष सोनितपुर रग्बी संघ के प्रशांत बोरो और रग्बी इंडिया के रेफरी अनुपम भेंरा, श्री सानी प्रसाद, श्री गौरव तामांग, और अम्लान ज्योति डेका ने खेलों का संचालन किया। 6वीं अंतजिला रग्बी चैम्पियनशिप सोनितपुर रग्बी संघ के आयोजन और असम रग्बी संघ के सहयोग से आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि इस खेल में आने वाले अप्रैल में बिहार के राजगीर में महिलाओं के लिए 16, 17 अप्रैल और पुरुषों के लिए 20, 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रग्बी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए असम की महिला और पुरुष की टीम का चयन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें