गुवाहाटी, आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से आगामी आयोजन हेतु बालाजी का प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के मध्य गुवाहाटी सीट से प्रत्याशी विजय गुप्ता भी पहुंचे। गौशाला पहुंचने पर श्री गुप्ता ने सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर में दर्शन कर गौ माता की पूजा अर्चना कर आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मुक्ता डेका भी मौजूद थे। गौशाला की ओर से ट्रस्टी इंचार्ज डॉ अशोक कुमार धानुका ने विजय गुप्ता का दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया। इस मौके पर अध्यक्ष कैलाश लोहिया, गौशाला के ट्रस्टी प्रदीप भड़ेच, जय प्रकाश गोयनका, विजय जसरासरीय, कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश गोयनका, सचिव आरएस जोशी, उपाध्यक्ष राम अवतार भरतीया, संयुक्त सचिव रमेश चांडक, राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष रतन शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा, किशन लोहिया, सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी मुकेश अग्रवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक जीएम श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी सुधा श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, विष्णु डीडवानिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री गुप्ता ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि गौशाला की इस पावन भूमि में गौ पूजन कर में खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव का प्रसाद ग्रहण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से आगामी चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व परंपरा अनुसार गोशाला में कड़ाई प्रसाद का आयोजन किया जाता है। आज आयोजित प्रसाद में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि फैंसी बाजार के टी आर फूकन रोड स्थित गल्लापट्टी श्री श्री हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें