मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने गणगौर विसर्जन मेले में जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने गणगौर विसर्जन मेले में जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की



गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा गुवाहाटी ने  गणगौर तीज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गणगौर विसर्जन मेले में जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने काफी उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी संस्कृति के युवतियों और महिलाओं में मारवाड़ी संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता काफी बरसों से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कमल लाटा, सुलोचना चौधरी, उर्वशी गर्ग, स्वाति धारीवाल ने अपना निर्णय सुनाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रथम जोड़ी  सास बहू की जोड़ी  के लिए रीमा रीना सोनी को प्रथम पुरस्कार दिया। द्वितीय पुरस्कार दिव्या उषा सुराणा को ईसर गोरा की जोड़ी के लिए, तृतीय पुरस्कार कोमल सुनीता जाजू को मां बेटी की जोड़ी के लिए तथा सांत्वना पुरस्कार अमिता संगीता को ननद भाभी की जोड़ी और श्रेया जतिन गुप्ता को ईश्वर गोरा की जोड़ी के लिए दिया गया। कार्यक्रम में शाखा सचिव मंजू भंसाली कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया के अलावा कार्यक्रम संयोजिका सिया शर्मा, रश्मि जैन, खुशबू मोर, संगीता बुचा, अमिता बैद  के अलावा अन्य सभी सदस्योंओ ने अपना सहयोग दिया। महिला शाखा ने इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अपनी भागीदारी निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें