असम के लखीमपुर जिले की नावबोइचा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश दास ने अपनी जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश दास ने दावा किया है कि इस बार उनकी जीत निश्चित है और वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि नावबोइचा की जनता अगर उन्हें विश्वास और समर्थन देती है, तो वे इस क्षेत्र को असम के शीर्ष तीन विधानसभा क्षेत्रों में शामिल करेंगे।
जय प्रकाश दास ने यह भी कहा कि लखीमपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है।
राजनीति में प्रतिस्पर्धा को सामान्य बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सभी उम्मीदवार उनके भाई जैसे हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को शुभकामनाएं भी दीं। राजनीति की इस खेल में सभी अपने ही प्रतिद्वंदियों को अपना भाई बात कर उन्हें शुभकामना देने वाले यह राजनेताओं भरे जयप्रकाश दास।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नवायसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में उन्हें“जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, और हम इस बार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।”








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें