गुवाहाटी, विप्र फाउंडेशन जोन 8, विप्र फाऊंडेशन गुवाहाटी महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र युवा असम ने संयुक्त रूप से ओझा हुंडई के सहयोग से परशुराम सेवा सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विप्र समाज की महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन 8 की अध्यक्ष मंजू लता शर्मा में विप्र समाज में विभिन्न महिलाओं का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि विप्र महिलाएं आज कानून, शिक्षा, व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गई है। जिन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है। महिलाओं को यह सकारात्मक रूप से समझना होगा कि पुरुषों के साथ से ही वे सही दिशा में सबको साथ लेकर आगे बढ़ सकती है। मै को छोड़कर हम की भावना रखनी होगी। ओझा हुंडई के जनरल मैनेजर सेल्स प्राणदीप हजारिका ने कहा कि महिलाएं आगे बढ़कर उन्नति कर सके। इसके लिए जितना हो सके महिलाओं के लिए निवेश करें। ताकि वे अपने रोजगार को आगे बढ़ा सके। इस अवसर पर मंजूलता शर्मा और प्रज्ञा माया शर्मा ने महिलाओं के ऊपर रचित कविताओं का पाठ किया। विप्र समाज की उपलब्धि प्राप्त महिला अधिवक्ता लक्ष्मी गौड ने कहा कि आज की महिलाएं सशक्त है। बस उनको एक सहारे और एक मंच की आवश्यकता होती है। इसके लिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरुषों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर समाज की जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमे मंजुलता शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मी गौर, डॉ. शालिनी शर्मा, दीपिका शर्मा, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, स्नेहा शर्मा, इंदु पारीक, रजनी शर्मा, रंजना पारीक, पिंकी शर्मा, सुमन शर्मा, रोमा शर्मा, विनीता रिणवा ओर सुषमा पारीक को फूलाम गमछा से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विप्र युवा असम के अध्यक्ष अंकित पारीक, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता विनीता रिणवा, मंत्री रजनी शर्मा, विप्र फाउण्डेशन के संगठन महामंत्री अमित पारीक, अनिल शर्मा, रोहित खंडेलवाल, विपिन शर्मा, घनश्याम शर्मा, अशोक शर्मा, ओझा हुंडई से सेल्स जनरल मैनेजर प्राणदीप हजारीका, सेल्स मैनेजर त्रिदीप बोरा और पार्थ मोहन तथा कस्टमर केयर मैनेजर कनिका बोर के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।
!->
Home
Unlabelled
विप्र फाउंडेशन और विप्र युवा असम और ओझा हुंडई ने महिलाओं का सम्मान किया
विप्र फाउंडेशन और विप्र युवा असम और ओझा हुंडई ने महिलाओं का सम्मान किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें