नगांव जिले में विश्व जल दिवस पर मतदाता जागरूकता की शपथ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव जिले में विश्व जल दिवस पर मतदाता जागरूकता की शपथ



पूजा माहेश्वरी

नगांव, आम लोगों के बीच पानी के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है। “पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है”— इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह दिन विशेष रूप से मनाया जाता है। इसी क्रम में और आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगांव जिले के विभिन्न गांवों में स्थित जल आपूर्ति योजनाओं के परिसरों में आज स्थानीय लोगों ने एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण को प्राथमिकता देंगे और साथ ही “हम स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी निभाएंगे।”

एक जागरूक नागरिक के रूप में जल की बर्बादी रोकने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिले की सभी जल आपूर्ति योजनाओं में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें