डिमौ पुलिस की बड़ी सफलता : अठाबाड़ी से 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिमौ पुलिस की बड़ी सफलता : अठाबाड़ी से 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद



प्रीति पारीक, शिवसागर :


शिवसागर जिले के डिमौ पुलिस स्टेशन की टीम ने विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अठाबाड़ी चाय बागान की फैक्ट्री के समीप परित्यक्त अवस्था में पड़े एक ट्रैक्टर में छापेमारी की और 11 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखे गए 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है। बरामद ड्रग्स की खेप अठाबाड़ी निवासी अबू शेख नामक व्यक्ति के घर के पिछवाड़े में उक्त ट्रैक्टर में छिपाकर रखे जाने का संदेह है। पुलिस ने उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरे नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। डिमौ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिसादू सिंगफो के नेतृत्व में इस ड्रग्स विरोधी अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बरामद हेरोइन की मात्रा और छिपाने का तरीका देखते हुए यह एक बड़े स्मगलिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि यदि वे किसी भी तरह की नशीले पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। यह कार्रवाई शिवसागर पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें