प्रीति पारीक, शिवसागर :
असम के शिवसागर जिले में पुलिस ने गुरुवार रात एक सफल अभियान चलाकर 30 से अधिक चोरी के गाय सहित एक कंटेनर जब्त कर लिया है। घटना शिवसागर शहर के दरिकापार के पास 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने AS25 EC 0383 नंबर के संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली। चोरी के मवेशी ढो रहे कंटेनर को देखते ही पुलिस के पहुंचने पर ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर और उसमें भरे सभी चोरी की गई गायों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते 27 फरवरी को शिवसागर पुलिस ने इसी तरह के अभियान में चोरी की गई 35 गायों सहित एक अन्य कंटेनर जब्त किया था। इन दोनों घटनाओं से जिले में चोरी के मवेशी तस्करी का गिरोह सक्रिय होने का संकेत मिल रहा है। इस बीच शिवसागर पुलिस फरार ड्राइवर और हेल्पर को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। मामले की जांच जुटी शिवसागर पुलिस ने चोरी के गौ-वंश और मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस सफल कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की लहर दौड़ गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें