लायंस क्लब के रीज़न 17 की कॉन्फ्रेंस का हुआ भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब के रीज़न 17 की कॉन्फ्रेंस का हुआ भव्य आयोजन




शनिवार को गोविंदम रिजॉर्ट, सीकर में आयोजित हुई रीजन कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि प्रांतपाल लायन श्री सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि लायन अनिल नाहर सह प्रांतपाल लायन आशुतोष वशिष्ठ, पूर्व प्रांतपाल लायन सुमेर जैन, लायन विनीत गोयल पूर्व प्रान्तपाल 321A 2, रीजन चेयर पर्सन लायन कृपाल सिंह शेखावत, प्रोजेक्ट पर्सन लायन अजीत खान , लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन संपत्ति मिश्रा, लायन डॉ यूसुफ देवड़ा, जोन चेयर पर्सन लायन सुरेंद्र चौधरी, लायन मनोज अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, कल्याण मंदिर महंत विष्णु जी, लायंस अंजना जैन, वरिष्ठ लायन रामगोपाल बियानी, लायन डॉ कमल वशिष्ठ मंचाशीन रहे।

आथित्य क्लब के सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि जोन चेयर पर्सन लायन सुरेंद्र चौधरी एवं लायन मनोज अग्रवाल ने रीज़न की समस्त क्लब की सेवा कार्यों की प्रगति से सदन को अवगत कराया। लायन प्रकाश सराफ के नेतृत्व में लायंस क्लब शक्ति,लायंस क्लब सुरभि, लायंस क्लब कल्याण धणी, लायंस क्लब सनराइज, लायंस क्लब प्राइड, लायंस क्लब लीजेंड, लायंस क्लब श्री माधोपुर, आथित्य क्लब लायंस क्लब सीकर का बैनर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम हुआ।

मंच द्वारा लायंस क्लब शक्ति अध्यक्ष श्री मति अलका शर्मा को आउट स्टैंडिंग प्रेसिडेंट, आउट स्टैंडिंग सेकेट्री शक्ति क्लब के लायन श्री मति पूजा शर्मा लायन ऑफ दि ईयर आथित्य क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच सहित सीकर लायंस क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा, लायंस क्लब सनराइज अध्यक्ष लायन सुगन चन्द कुमावत, लायंस क्लब लीजेंड शिवम पटवारी, लायंस क्लब प्राइड अध्यक्ष लायन मोहनिश चुघ, लायंस क्लब कल्याण धणी अध्यक्ष लायन उद्देश घासोलिया, लायंस क्लब सुरभि अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव इंदु गुप्ता लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड लायंस क्लब श्री माधोपुर अध्यक्ष लायन सीताराम सैनी, आउटस्टैंडिंग लियो लायन लोकेश हजारिका का विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी क्षेत्र की चूरू, सुजानगढ़, फतेह पुर, रतनगढ़, सरदारशहर, श्रीमाधोपुर, झुन्झुनू के लायन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लायन श्री मति नीलम गहलोत, लायन श्री मति पूजा शर्मा ने किया।

आथित्य क्लब से लायन अशोक शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, प्रह्लाद राय टांक, शरद शर्मा, सचिन अग्रवाल, डॉ जेपी गोयल, अरविंद सारदा, विश्वनाथ अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, दीपक पारीक, डॉ जय पुरोहित, डॉ RC अग्रवाल, अंकुर बहड़, गणेश अग्रवाल, पवन सराफ, हरिप्रसाद मोदी, उमेश त्रिवेदी, नेमीचंद जांगिड़, आरिफ खान, असरार अहमद, हरीश जाखड़, मनोज जालान, दिलीप पारीक, कार्तिक शर्मा सहित सभी सदस्यों न व्यवस्था संभाले रखी। अंत में कृपाल सिंह शेखावत ने आए हुए अतिथियों और समस्त लायंस क्लब सदस्यों का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें