चोरी की गई गायों की बरामदगी पर तुरंत किया सेवा कार्य
प्रीति पारीक, शिवसागर :
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शिवसागर शाखा की नई टीम अपना कार्यभार ग्रहण करते ही सेवा कार्य में जुट गई है। शिवसागर पुलिस द्वारा बीते 3 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में शहर के दरिकापार के पास 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक कंटेनर से 30 से अधिक चोरी की गई गायों को बरामद किया था। इस घटना की सूचना मिलते ही मामस शिवसागर शाखा की सदस्याओं ने तुरंत सेवा भाव से आगे आकर गौ सेवा की मिसाल पेश की। एक दिन पहले ही अपना दायित्व भार ग्रहण करने वाली नवनिर्वाचित शाखाध्यक्षा सारिका देवड़ा एवं सचिव प्रीति केजरीवाल के नेतृत्व में शाखा सदस्याओं ने तस्करों के चंगुल से बचाए गए गौवंश की सेवा का बीड़ा उठाया। शाखाध्यक्षा सारिका देवड़ा एवं कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर बरामद की गई गौ माता के लिए पानी और चारे की समुचित व्यवस्था की। उन्होंने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ गायों की देखभाल की तथा उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस दौरान बहुत सी अन्य शाखा सदस्याओं ने भी आगे आकर गौ सेवा में अपना योगदान दिया। यह कार्य अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शिवसागर शाखा की जनसेवा और गौ सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह जानकारी अभामामस शिवसागर शाखा की जनसंपर्क अधिकारी पायल अग्रवाल ने दी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें