एल ओ जी स्कूल का परीक्षा परिणाम गत वर्ष से 20% ज्यादा अच्छा मिला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एल ओ जी स्कूल का परीक्षा परिणाम गत वर्ष से 20% ज्यादा अच्छा मिला

 


गुवाहाटी, फैंसी बाजार एसआरसीबी रोड तीन नंबर रेल गेट के पास स्थित लालचंद ओंकारमल गोयंका (एल ओ जी) स्कूल का एच एल एस सी परीक्षा परिणाम गत वर्ष से 20% अधिक अच्छा मिला है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्यानाथ झा ने बताया कि गत वर्ष इसका परिणाम 64% था जो इस वर्ष 83.33% आया है। यह सब परिचालन समिति के द्वारा विद्यालय की दिशा और दशा दोनों ही बदलने के कारण संभव हुआ है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस वर्ष टोटल 78 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी। जिसमें 65 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस कड़ी में आठ छात्रों ने प्रथम स्थान एवं 51 छात्रों ने द्वितीय स्थान और 6 छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एक स्टार मार्क्स भी प्राप्त हुआ है। गौर तलब है कि एल ओ जी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण में काफी बदलाव के साथ स्कूल में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। हाल ही में स्कूल में दो वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया गया है। जो छात्रों के ज्ञान के लिए अच्छा साधन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें