असम की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म वाजिंग ख्वाताई रिलीज के लिए तैयार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म वाजिंग ख्वाताई रिलीज के लिए तैयार



गुवाहाटी, असमिया लोककथा और रहस्य-रोमांच पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म "बाजिंग्ग ख्वाताई" आगामी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म अपने अनोखे विषय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रही है।


फिल्म की कहानी एक ऐसी रहस्यमयी और भयावह घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे एक बड़े आध्यात्मिक और सामाजिक सवाल का रूप ले लेती है। इसमें अंधविश्वास, पंथ (कल्ट) और अलौकिक शक्तियों से जुड़े पहलुओं को लोककथाओं और हॉरर शैली के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म यह भी सवाल उठाती है कि क्या अंधविश्वास कभी आशीर्वाद में बदल सकता है।


फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ शांता ने किया है, जो पिछले 14 वर्षों से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई परियोजनाओं पर कार्य किया है। यह फिल्म उनके लिए एक महत्वपूर्ण रचनात्मक प्रयोग मानी जा रही है।


फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकारों में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का समावेश है। सिद्धार्थ शांता स्वयं भी अभिनय क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और टेलीविजन तथा फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं।


इसके अलावा, कलाकारों में नवरत्नेश दत्त, अंशुल त्यागी और आलोक जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें