बरपेटा रोड, असम विधानसभा समष्टि चुनाव 2026 के अवसर पर बरपेटा रोड में एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब राज्य के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।
उन्होंने लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जेसीआई बरपेटा रोड को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह इस महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी बन सका।
मतदान के पश्चात मंत्री श्री दास ने जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा स्थापित सेल्फी स्टैंड पर जेसी सदस्यों की उपस्थिति में तस्वीर भी खिंचवाई, जिससे संगठन के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया।
यह अवसर जेसीआई बरपेटा रोड के लिए अत्यंत सम्मानजनक एवं प्रेरणादायक रहा। इस प्रकार की सहभागिता न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को सक्रिय रूप से मतदान में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित भी करती है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें