तीन विधानसभा क्षेत्र - 62 नंबर बिन्नाकांडी 87..06 %, 63 नंबर होजाई 87.53 % और 64 नंबर लामडिंग 86.80 % प्रतिशत मतदान
रमेेश मुन्दड़ा, होजाई
पूरे असम के साथ-साथ होजाई जिले में आज हुए असम विधानसभा चुनाव के मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
बारिश के बावजूद, लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र होजाई, लामडिंग और बिन्नाकांडी के 984 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने वोट डालने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। हालांकि, मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय के बाद भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में खड़े देखे गए, जो विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी को दर्शाता है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहा। शाम 5 बजे तक पूरे होजाई जिले के कुल 764619 मतदाताओं हैं।
जिसमें से तीन विधानसभा क्षेत्र - 62 नंबर बिन्नाकांडी 87.06%, 63 नंबर होजाई 87.53% और 64 नंबर लामडिंग 86.80 % प्रतिशत मतदान रहे। गौरतलब है, होजाई के 2, लामडिंग के 4 और बिन्नाकांडी के 12 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। अब मई 4 को मतगणना के पश्चात यह जग जाहिर होगा की मतदाताओं ने अपना प्रतिनिधि किसको चुना है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें