लघु उद्योग भारती ने मतदान जागरूकता कार्यशाला आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लघु उद्योग भारती ने मतदान जागरूकता कार्यशाला आयोजित की


      

गुवाहाटी, लघु उद्योग भारती तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मिलकर गुवाहाटी में एक मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया एवम् पहली बार मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को अपने वोट के अधिकार के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव तथा वक्ताओं में एबीवीपी के  प्रलय बोडो, लुब अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवम् पूर्वोत्तर चेयरमैन  मनोज लुण्डिया, लुब प्रान्त अध्यक्ष  पार्थ पाठक ने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लुब सदस्य शिव सोनी तथा श्रीमती मिलन जैन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें