लायंस की 53वीं मल्टीपल काउंसिल मीटिंग व कॉन्फ्रेंस शुरू, लायंस के 14 जिलों से 150 से अधिक प्रतिनिधि ले रहे है हिस्सा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस की 53वीं मल्टीपल काउंसिल मीटिंग व कॉन्फ्रेंस शुरू, लायंस के 14 जिलों से 150 से अधिक प्रतिनिधि ले रहे है हिस्सा



गुवाहाटी, लायंस मल्टीपल 322 की प्रतिष्ठित 53वीं मल्टीपल काउंसिल मीटिंग और कॉन्फ्रेंस की शुरुआत आज खानापाड़ा स्थित विवांता में हुई। चार दिवसीय इस कार्यक्रम के शुरुआती पहले दो दिन 9 और 10 अप्रैल को लायंस मल्टीपल काउंसिल मीटिंग आयोजित की जा रही है। वहीं 11 और 12 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित लायंस मल्टीपल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मल्टीपल 322 के अंतर्गत आने वाले लायंस क्लब के 14 जिलों के लायंस पदाधिकारियों की सामूहिक शक्ति को एक मंच पर लाएगी, जिससे एकता और मानवीय सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस डिस्ट्रिक्ट 322जी के जिलापाल पंकज पोद्दार के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पीएमसीसी एमपी अग्रवाल कार्यक्रम के संचालन में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। काउंसिल की अध्यक्षता पीडीजी निर्मल भूरा कर रहे हैं। नेतृत्व टीम को कॉन्फ्रेंस के को-चेयरपर्सन राज कुमार खाखोलिया, नीरू काबरा और अजय पोद्दार सहित आयोजन टीम को कॉन्फ्रेंस सचिव ऋषभ बजाज और कॉन्फ्रेंस कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एपी सिंह ने अपने संबोधन में सदस्यों को प्रेरित करते हुए मानव सेवा के क्षेत्र में अपनी पहुंच का और विस्तार करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में आईडी राज कुमार अग्रवाल और सूरज बागला सहित कई अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। लगभग 150 सदस्यों की प्रभावशाली उपस्थिति के साथ, यह बैठक पूरे ’मल्टीपल’ क्षेत्र से आए नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतिनिधित्व का प्रतीक बनी। बोर्ड सदस्यों, डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों और उनकी संबंधित टीमों का यह समागम रणनीतिक चर्चाओं, नीतियों के निर्माण और सेवा से जुड़ी नई-नई पहलों को साझा करने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें