शिशु निकेतन एचएस स्कूल का रहा शानदार परीक्षाफल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन एचएस स्कूल का रहा शानदार परीक्षाफल




गुवाहाटी, असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) द्वारा संचालित मैट्रिक की परीक्षा के आज घोषित नतीजों में हर बार की तरह इस बार भी नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। इस वर्ष भी स्कूल के विद्यार्थियों ने का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा और पूर्व से और अधिक बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय की बढ़ती शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवंता को दर्शाती है। आज घोषित नतीजों में स्कूल के 95 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं, जबकि एक द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रीना भौमिक ने बताया कि इस वर्ष आयोजित एचएसएलसी परीक्षा में 96 विद्यार्थी बैठे थे और सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से 29 को डिस्टिंक्शन व 53 को स्टार मार्क्स मिले हैं, जबकि अलग-अलग विषयों में विद्यार्थियों में कुल 370 लेटर अंक हासिल किए। दो विद्यार्थियों ने उच्च गणित में व दो विद्यार्थियों ने साधारण गणित में 100 में से 100 अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। वहीं 560 अंक हासिल कर आदित्य कुमार झा स्कूल के टापर रहे, जबकि 543 अंक हासिल कर मैत्री भट्टाचार्य दूसरे तथा 539 अंक के साथ बादल पटेल तीसरे स्थान पर रहे।

श्रीमती भौमिक ने आज घोषित नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष राज्य भर में जो सफलता का प्रतिशत रहा है, उसकी तुलना में शिशु निकेतन के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत बरकरार रखने में कामयाब रहे। यही नहीं पिछ्ले कई वर्षो से विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों के अलावा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाला ने भी बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें