लखीमपुर में बेटे की सफलता ने बदली किस्मत: दूध बेचने वाले परिवार का सपना हुआ सच - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में बेटे की सफलता ने बदली किस्मत: दूध बेचने वाले परिवार का सपना हुआ सच



कड़ी मेहनत और मजबूत हौसले से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है—इसका जीता-जागता उदाहरण लखीमपुर के चराईमोरिया क्षेत्र के हाथीगरी गांव के रहने वाले वरुण विकास बोरा ने पेश किया है।

वरुण विकास बोरा ने हाई स्कूल शिक्षांत परीक्षा में 93.04 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

वरुण के पिता अजीत बोरा और उनकी माता गाय पालन कर दूध बेचते हैं। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

माता-पिता की मेहनत और त्याग का ही परिणाम है कि आज उनका बेटा इतनी बड़ी सफलता हासिल कर सका। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे गांव में गर्व महसूस किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें