लायंस क्लब सीकर सचिव लायन विनोद दाधीच ने बताया कि आज शगुन रेजीडेंसी बजाज रोड पर डॉ बी लाल पैथ लेब एवं क्लब द्वारा निःशुल्क बीपी शुगर जांच शिविर आयोजित किया गया।
प्रोजेक्ट पर्सन लायन उमेश त्रिवेदी के कहा कि क्लब द्वारा रेजिडेंशियल सोसायटी के आस पास शिविर लगाने से सोसाइटी के परिवार और अन्य आसपास के परिवारों के अलावा आम राहगीरों को भी जांच करवाने का सुलभ अवसर प्राप्त होता है।
आज शिविर में 61 लोगों ने इस शिविर के माध्यम से जांच का लाभ लिया। मातृ शक्तियों ने लायंस क्लब के इस प्रकार की गतिविधियों की प्रशंसा की।
क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, वरिष्ठ लायन अशोक शर्मा जी, लायन शिव कुमार अग्रवाल, महावीर सैनी, सुरेश तोदी, सुशील भरतीया, मदन लाल ईनानिया, रेखा दधीचि ने शिविर में सेवा कार्य में सहयोग किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें