गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण द्वारा हाल ही में विभिन्न मासिक सेवा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से घाट किनारे स्थित माँ जूलिया विद्यालय के बच्चों के बीच वाटर बॉटल, जूस एवं बिस्किट्स का वितरण किया गया। इन सामग्रियों को पाकर बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी ने सभी उपस्थित सदस्यों का मन प्रसन्न कर दिया।
इसके पश्चात, एकल अभियान के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंवला, नीम, कड़ी पत्ता सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वंदना बगड़िया, ममता सिकरिया, साधना छावछरिया, कुसुम गोयल, रितु सिकरिया, गौरी अग्रवाल तथा एकल अभियान के कार्यालय के सदस्य करण गौर,मधु नार्जरी, रमेश लिंम्बो, तिलेश्वर कुर्मी, मंटूगंजू, अजीत तांती, अजय मिथुन, बुधीन पेगू, बाबुल नूनिया, कांति बोरो सक्रिय रूप से उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें