सोयल खेतान, रोहा
रोहा की बेटी तथा सॉलर एनर्जी और शिशु श्रमिक पर शोध कर डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त डॉ अंजना सईकीया और डॉ प्रीतिस्मृता शर्मा का बिहु समिति ने विशेष अभिनंदन कर बघाईयां दी।
रोहा पूव खरागांव में गत 15 अप्रैल से तिन दिवसीय कार्यक्रम के साथ आयोजित रंगाली बिहु उत्सव के द्वितीय दिन वृहस्पतिवार को रात्री में राज्य के विभिन्न प्रांतों से आये प्राय 12 बिहु दलों ने खुली बिहु प्रदर्शन कर समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरीत करने के साथ ही रोहा निवासी तथा जनस्वास्थय विभाग के पूर्व अभियंता बाबुल सईकीया और रोहा हायरसेकेंडरी की पूर्व प्राचार्या दिवंगत रुमी बरदलै की पुत्री डॉ अंजना सईकीया ने तेजपुर विश्वविद्यालय से पावर इलेक्ट्रॉनिक विषय पर सॉलर एनर्जी (फॉटभोलटिक) पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर शोध कर डॉक्टरेट प्राप्त करने के साथ ही रोहा निवासी तथा पूर्व बैंक अधिकारी डम्बरु शर्मा और रुपा शर्मा की पुत्री डॉ प्रीतिस्मृता शर्मा ने शिशु श्रमिक पर शोध कर जागरुकता फैलाने पर महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट डिग्री प्रदान करने पर रोहा पूर्व खरागांव, बबराआटी, मधुपुर रंगाली बिहु उत्सव उदजापन समिति की और से डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त कर गौरव बढाने वाली डॉ अंजना सईकीया और डॉ प्रीतिस्मृता शर्मा का एक एक फुलाम गमछा, सेलेंग और पूव खरागांव, बबराआटी, मधुपुर रंगाली बिहु उत्सव उदजापन समिति के अध्यक्ष लखीप्रसाद डेका, कार्यकारी अध्यक्ष मृदुल बरदलै, मुख्य संपादक कल्पज्योति हीरा और संपादक मृन्मय बरदलै द्वारा हस्ताक्षरित अभिनंदन पत्र प्रदान कर विशेष अभिनंदन कर बघाईयां देने के साथ ही समस्त क्षेत्र तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान हो गया।ईस उपलक्ष में उपस्थित रोहा आंचलिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, पत्रकार सोयल खेतान, संजीव दास और नवज्योति भुंया का भी बिहु समिति की और से एक एक फुलाम गमछा उढाकर अभिनंदन किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें