लायंस क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि आज भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव, सतयुग का प्रथम दिवस और अक्षय फल देने वाली अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शहर में निकली विशाल शोभा यात्रा का लायंस क्लब सीकर सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा और शीतल पेय सेवा कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
प्रोजेक्ट पर्सन लायन हरि प्रसाद मोदी ने कहा कि स्टेशन रोड पर अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स के सामने क्लब सदस्यों ने जोश उत्साह से भरी झांकियों का सजे धजे रथ एवं श्रद्धालुओं का आनंद पूर्वक सम्मान अभिनंदन किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, लायन पवन सराफ, लायन डॉ उमेश त्रिवेदी, लायन सुभाष बूबना, लायन विश्वनाथ अग्रवाल, लायन दीपक पारीक, लायन प्रहलाद राय टांक, लायन विनोद अग्रवाल, सहित विजय अग्रवाल, हितेन, शुभम मोदी ने सेवा कार्य में सहयोग किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें