मायुम शिवसागर शाखा के चुनाव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुम शिवसागर शाखा के चुनाव संपन्न



सत्र 2026 - 27 के लिए अकुंश केड़िया को अध्यक्ष पद की कमान 


प्रीति पारीक, शिवसागर :


देश ही नहीं बल्कि अब विदेश में भी वृहत्तर मारवाड़ी समाज के युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठन मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा के आगंतुक सत्र 2026 - 27 के लिए आज सांगठनिक चुनाव संपन्न हुए। निवर्तमान शाखाध्यक्ष सौरभ पंसारी ने बतौर चुनाव अधिकारी कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया। रविवार को श्री मारवाड़ी पंचायत मिलन मंदिर में आयोजित चुनाव सभा में नए सत्र के एक वर्षीय कार्यकाल के लिए अनुभवी चेहरे और सक्रिय युवा कार्यकर्ता अंकुश केड़िया को शाखाध्यक्ष और महेश गट्टाणी को निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष सीए निकेत गोयल, सचिव लीलेश तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष मिलन राठी सहित पूर्व अध्यक्ष मनीषा गट्टाणी, विनीत अग्रवाल, दीपक झंवर, अमन लाहोटी, मनीष बेड़ियां, अंजनी राठी उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा जल्द ही चुनाव अपनी टीम की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया ने कहा कि वृहत्तर मारवाड़ी समाज के युवाओं की प्रतिनिधि संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रतिष्ठित शिवसागर शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना गौरव का विषय है। उन्होंने मंच के लक्ष्य और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और युवाओं को मंच संगठन से जोड़ने का प्रयास करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने सभी मंच साथियों के सक्रिय सहयोग एवं वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की कामना की। उल्लेखनीय है कि बीते 22 मार्च को हुई मायुम शिवसागर शाखा की वार्षिक साधारण सभा में निवर्तमान शाखाध्यक्ष सौरभ पंसारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। शाखाध्यक्ष सीए निकेत गोयल ने चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सौरभ पंसारी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें