शिवसागर माहेश्वरी समाज की तीनों इकाइयों की संयुक्त सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर माहेश्वरी समाज की तीनों इकाइयों की संयुक्त सभा संपन्न



माहेश्वरी सभा शिवसागर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए गोपाल कृष्ण चांडक: संदीप दम्माणी को सचिव बनाया 


अमित करनानी को युवा और राखी लाहोटी को महिला संगठन की कमान


प्रीति पारीक, शिवसागर :


माहेश्वरी समाज शिवसागर के त्रिस्तरीय संगठन माहेश्वरी सभा, महिला संगठन एवं युवा संगठन की संयुक्त साधारण सभा आज शहर के श्री मारवाड़ी पंचायत मिलन मंदिर में आयोजित हुई। माहेश्वरी सभा शिवसागर के अध्यक्ष सीताराम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य मालचंद गट्टाणी, पूर्वोत्तर अंचल 3 के संयुक्त मंत्री गोपाल कृष्ण चांडक, बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित टियोक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राम अवतार बिहानी, पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश्मी काबरा राठी, सभा के सचिव राजेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष इंदरचंद लाहोटी, महिला संगठन सचिव सरिता मूंधड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष राजेश राठी मंचासिन थे। राजेश गट्टाणी के संचालन में सभा के प्रारंभ में पर्यवेक्षक राम अवतार बिहानी एवं शिवसागर से प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन के गरिमामय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई यश्मी काबरा राठी का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इससे पहले पर्यवेक्षक देवकिशन डागा सहित सलाहकार श्याम सुंदर गट्टाणी, संदीप दम्माणी एवं सुरेंद्र राठी की मौजूदगी में समाज की युवा इकाई माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक में आगंतुक त्रैवार्षिक कार्यकाल के लिए अमित करनानी को अध्यक्ष, राधेश्याम राठी को सचिव एवं सीए अंजनी राठी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं महिला इकाई माहेश्वरी महिला संगठन के निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों अध्यक्षा राखी लाहोटी, सचिव निर्मला गट्टाणी एवं कोषाध्यक्ष पिंकी मालपानी के नामों की आज औपचारिक घोषणा हुई। उल्लेखनीय है पूर्वोत्तर प्रदेशीय माहेश्वरी सभा ने आगामी 30 अप्रैल तक सभी शाखा इकाइयों के सांगठनिक चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। चूंकि आगामी 23 जून को महेश नवमी है। उससे पहले ही सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि समाज की सर्वोच्च इकाई माहेश्वरी सभा शिवसागर की वर्तमान कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष सीताराम सोनी एवं सचिव राजेश भट्टड़ के कुशल नेतृत्व में सफलता पूर्वक लगातार दो कार्यकाल पूरे कर चुकी है। सभा के संविधान के नियमानुसार पदाधिकारी एक ही पद पर अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही रह सकते हैं। जिससे कि इस बार नेतृत्व परिवर्तन निश्चित था। वहीं माहेश्वरी युवा संगठन के वर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार राठी एवं सचिव दीपक झंवर तथा माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष शशिकला गट्टाणी एवं सचिव सरिता मूंधड़ा का भी उपलब्धियों भरा त्रैवार्षिक कार्यकाल पूरा हो गया था। सभा में माहेश्वरी सभा शिवसागर के आगंतुक त्रैवार्षिक सत्र 2026 - 29 के लिए 17 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें मालचंद गट्टाणी, सीताराम सोनी, गोपाल कृष्ण चांडक, राजेश भट्टड़, नंदकिशोर झंवर, जुगलकिशोर चांडक, इंदरचंद लाहोटी, देवकिशन डागा, राजेश गट्टाणी, विजय मालपानी, संदीप दम्माणी, संतोष मालपानी, नारायण तोषनीवाल, सीताराम मल, सुरेंद्र राठी, प्रदीप करनानी एवं मनोज लाहोटी शामिल हैं। इसके बाद ही सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें गोपाल कृष्ण चांडक को अध्यक्ष, जुगलकिशोर चांडक एवं राजेश भट्टड़ को उपाध्यक्ष, संदीप दम्माणी को सचिव, राजेश गट्टाणी एवं सुरेंद्र राठी को संयुक्त सचिव, नंदकिशोर झंवर को कोषाध्यक्ष तथा संतोष मालपानी को जनसंपर्क अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक राम अवतार बिहानी ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर प्रांत की अन्यतम सक्रिय शिवसागर समाज की तीनों इकाइयों की गतिविधियों की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं में नियमित रूप से नेतृत्व परिवर्तन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही। सभा में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज बंधुओं मातृशक्ति और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें