गुवाहाटी, अक्षय तृतीया के दूसरे दिन प्रातः कालीन दान दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गुवाहाटी नीलांचल शाखा द्वारा प्रातः कालीन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा की ओर से 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर अस्पताल, आर्य नगर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य में शाखा की अध्यक्ष मौसम अग्रवाल, सचिव सुनैना बजाज तथा सदस्य सोनिया गुप्ता एवं रेखा हरलालका ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी सेवा प्रदान की।
शाखा का उद्देश्य ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है, और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें