सोयल खेतान, रोहा
आज समस्त राज्य भर की भांति वृहतर रोहा में रंगाली बिहु के प्रथम दिन गोरु बिहु धुमधाम से मनाने के साथ ही समस्त देश भर की भांति रोहा चापरमुख स्थित एतिज्यमंडित माताजी गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व धुमधाम से श्रद्धा पूर्वक मना समस्त क्षेत्र शबद कीर्तन और पवित्र पाठ से भक्तिमय बना दिया।
चापरमुख सिंह गांव में वर्ष 1820में स्थापित द्वितीय एतिहासिक प्रसिद्ध गुरुद्वारा माताजी में आज वैशाखी उपलक्ष में श्रद्धालुओं ने पवित्र निशान साहिब को स्नान करा पोशाक बदलने के साथ ही
ग्यानी,जठेदारों और शिख धर्मालंबी पुरुष महिला, युवक युवतीयों द्वारा शबद कीर्तन और पवित्र पाठ कर समस्त क्षेत्र शबद कीर्तन और पाठ से भक्तिमय बना दिया। ईस उपलक्ष में चापरमुख सहित विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा माताजी में मथा टेक आशिर्वाद लिया।
मालोम हो की एतिहासिक गुरुद्वारा माताजी में गत 8अप्रैल से गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र अखंड पाठ के साथ चल रहे नवम गुरु टेगबाहादुरजी का 405वां जन्मोत्सव (प्रकाश उत्सव)के उपलक्ष में समस्त क्षेत्र शबद कीर्तन और पवित्र अखंड पाठ से भक्तिमय हो गया।
प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गत दिनों चापरमुख शीख यूथ एसोसिएशन द्वारा यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुवा था।
साथ ही प्रकाश उत्सव के १०वें दिन 17अप्रैल को दोपहर गुरु का लंगर के पस्चात माताजी प्रांगण से पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन (धर्मीय शुभायात्रा)निकाली जायेगी और प्रकाश उत्सव के 11वें दिन धर्मीय सभा दिवान अनुष्टित होगी और सांय को गुरुद्वारा माताजी प्रांगण में द्वीप प्रज्वलन कर प्रकाश उत्सव का समापन किया जायेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें