शिवसागर में भाजपा उम्मीदवार कुशल दुवरी ने हिंदीभाषी व्यापारियों से मांगे वोट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर में भाजपा उम्मीदवार कुशल दुवरी ने हिंदीभाषी व्यापारियों से मांगे वोट



व्यापारियों और हिंदीभाषी संगठनों से की विशेष बैठक 


व्यापार-वाणिज्य के उत्थान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे : शांतिपूर्ण व्यापार अनुकूल माहौल सुनिश्चित करेंगे : शहर को अशांत करने की छुट किसी को नहीं - कुशल दुवरी 


प्रीति पारीक, शिवसागर :


शिवसागर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कुशल दुवरी ने शुक्रवार देर रात शहर के हिंदीभाषी व्यापारियों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वोट मांगे और व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक शिवसागर नगरपालिका वार्ड नंबर 5 के पार्षद नवलकिशोर खंडेलिया के सिंह दौला पथ स्थित आवास पर आयोजित की गई। इसमें श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति शिवसागर के अध्यक्ष पवन केजरीवाल एवं सचिव संजय अग्रवाल ने कुशल दुवरी का फुलाम गामुछा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। सभा में पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवा मंच शिवसागर के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि कानजी अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, शशिकांत चौखानी और अन्य कई प्रमुख वक्ताओं ने हिंदीभाषी समुदाय, खासकर व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। शहर में व्यापार-वाणिज्य के अनुकूल वातावरण और शांति-सौहार्द की कमी पर गंभीर चिंता जताई गई। भाजपा प्रत्याशी कुशल दुवरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐतिहासिक शिवसागर क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे रह गया है। विगत कई वर्षों से यहां विपक्षी विधायक होने के कारण विकास कार्य बाधित रहे हैं। अब समय आ गया है कि सत्तारूढ़ दल का विधायक चुना जाए ताकि शिवसागर का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अब और कोई एजेंडा नहीं है, बस शिवसागर का विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास ही सभी समस्याओं का समाधान है। कुशल दुवरी ने हिंदीभाषी समुदाय और व्यापारी वर्ग की समस्याओं को स्वीकार करते हुए कहा कि शिवसागर में व्यापार-वाणिज्य की स्थिति अत्यंत खराब है। कई समर्थवान लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि विधायक चुने जाने पर वे व्यापार-वाणिज्य के उत्थान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे और शांतिपूर्ण व्यापार अनुकूल माहौल सुनिश्चित करेंगे। शहर को अशांत करने की छुट किसी को नहीं दी जाएगी। कुशल दुवरी ने जोर देकर कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा सत्ता में आते ही शिवसागर में किसी को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा और सभी नागरिकों के समान विकास एवं हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवसागर सदर सीट ऐतिहासिक जिले का दर्पण है और सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधि के बिना विकास की उम्मीद करना भूल है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार अखिल गोगोई पर निशाना साधते हुए पूछा कि पिछले पांच साल में उन्होंने शिवसागर के लिए क्या किया। बैठक में भाजपा नेता प्रणव बरुआ, पार्षद नवलकिशोर खंडेलिया, विजय शर्मा, रमेश भट्टड़, प्रदीप खंडेलिया, गोपाल कृष्ण चांडक, संतोष बाहेती, पुखराज तिवाड़ी, अजय मोर, पवन बागड़ी, परमेश्वर जाट, द्वारका प्रसाद पारीक, श्याम केड़िया, मनीष गट्टाणी, राजकुमार बिहानी, राजेश अग्रवाल, संदीप हरलालका, सीए निखिल खेमानी, पीयूष जैन, रवि चौबे, राधेश्याम श्रीवास्तव और संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में हिंदीभाषी व्यापारी और संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह बैठक शिवसागर में भाजपा द्वारा हिंदीभाषी और व्यापारी वर्ग को साधने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि शिवसागर सीट से एनडीए गठबंधन से एजीपी उम्मीदवार ने भी शहर के हिंदीभाषी व्यापारियों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा था। शिवसागर सीट में हिंदीभाषी समुदाय के वोटर बड़ी तादाद में हैं। चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार इनका समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें