लखीमपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार



असम के लखीमपुर में आज कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे  ने चुनावी सभा को संबोधित कर माहौल गरमा दिया।

लखीमपुर जिले के नावबोइचा विधानसभा क्षेत्र के पानीगांव के खारकाटी में आयोजित इस विशाल जनसभा में खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जय प्रकाश दास के समर्थन में प्रचार किया। इसके साथ ही जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान मंच पर भूपेश बाघेल और  गौरव गोगोई  समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने अभी भाषण में कहा कि "असम में अब बदलाव तय है, जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस को मौका देना चाहती है।" सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली, जिससे कांग्रेस नेताओं में उत्साह नजर आया। अब देखना होगा कि इस शक्ति प्रदर्शन का असर आने वाले चुनावों में कितना दिखता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें