शिवसागर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर और मलेरिया जांच कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर और मलेरिया जांच कार्यक्रम



प्रीति पारीक, शिवसागर : 


शिवसागर जिले के संयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक कार्यालय के निर्देशानुसार आज शिवसागर जिले के मेकीपुर चाय बागान आदर्श विद्यालय में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अधिकारियों और जवानों के लिए एक प्रारंभिक स्वास्थ्य शिविर एवं मलेरिया परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी (संयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं) कार्यालय द्वारा कल 30 मार्च 2026 को पत्र संख्या JDHS/SIV/Election/26/3184 जारी कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आज मेकीपुर चाय बागान आदर्श विद्यालय में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान सीएपीएफ के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मलेरिया जांच की गई। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आगामी 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें स्वस्थ और सशक्त रखना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीएपीएफ जवानों की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य सीएपीएफ के अधिकारी और जवानों में मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, प्रारंभिक जांच और उपचार सुनिश्चित करना है। इस शिविर के दौरान आवश्यकता अनुसार प्रारंभिक चिकित्सा सलाह और दवाइयों का वितरण किया गया। यह स्वास्थ्य जांच शिविर का कार्यक्रम जिले में तैनात सीएपीएफ सदस्यों को स्वस्थ रखकर चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें