डिमौ में त्रिदिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव शुरू हुआ : भावी पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने पर बल : माइथोलॉज आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन : 24 घंटे का अष्टयाम का शुभारंभ हुआ : गुरुवार को होगा भव्य शोभायात्रा और विराट भजन संध्या का आयोजन
प्रीति पारीक, शिवसागर :
डिमौ में में मंगलवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ 29 वां श्री हनुमान जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह 9.00 बजे निताई रोड़ स्थित डिमौ नदी घाट से निकाली गई कलश यात्रा डिमौ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल डिमौ विवाह भवन परिसर पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिधान में जय श्री राम जय हनुमान के जयघोष और संकीर्तन की समवेत स्वर लहरी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में माता बहनों के साथ ही हाथों में धर्म ध्वजा लिए युवाओं बच्चों और पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। पहले दिन के कार्यक्रमों में संयुक्त संयोजिका नेहा पौद्दार एवं कोमल पौद्दार के नेतृत्व में बच्चों और महिलाओं के बीच विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस साल के आयोजन में समिति द्वारा सराहनीय पहल करते हुए समाज की भावी पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया गया है। जिनमें अपराह्न 3.00 बजे से चैरी झुरिया एवं प्रिया झुरिया के तत्वावधान में माइथोलॉजिकल गेम्स किड्स शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 4 से 8 साल तक की उम्र के प्रतिभागियों के बीच पौराणिक कथाओं पर आधारित खेलों का एक मजेदार और शैक्षिक कार्यक्रम था। प्रतिभागी बच्चों ने इस कार्यक्रम में भारी उत्साह के साथ शिरकत की। इसके बाद ही सुप्रिया झुरिया, रूचिका हंसारिया एवं दिशा अग्रवाला के तत्वावधान में माइथोलॉजिकल फन फिएस्टा शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 9 से 13 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को बच्चों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के जरिए भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पौराणिक विरासत से जोड़ना था। जो कि काफी सफल रहा और प्रतिभागियों ने इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया। रात्रि 7.30 बजे से अंजना झुरिया एवं अमित पौद्दार के तत्वावधान में 16 वर्ष से अधिक उम्र के दो - दो प्रतिभागियों की टीम के बीच कनेक्ट विथ डिवोशन शीर्षक अत्यंत ही रोचक धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन के दूसरे दिन बुधवार 1 अप्रैल को सुबह 8.00 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वीर बजरंगबली का विशेष पूजन के उपरांत दिन के 11.00 बजे से 24 घंटे तक चलने वाले अखंड हरि कीर्तन अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। वहीं दिन में साइलेंट माइथोलॉजी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। धर्मायोजन के तीसरे और अंतिम दिन गुरुवार 2 अप्रैल को दिन के 11.00 बजे अष्टयाम के समापन पर रामभक्त श्री हनुमान जी की ज्योत, आरती के साथ ही बाबा को छप्पन भोग और सवामणी का भोग लगाया जाएगा। तदोपरांत हवन यज्ञ एवं पूर्णाहुति होगी। अपराह्न 3.00 बजे से रंगारंग झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6.00 बजे से गुवाहाटी से आमंत्रित अतिथि कलाकारों उज्ज्वल मोर एवं तुषार मिश्रा के के सानिध्य में विराट भजन संध्या एवं अमृत भंडारा का आयोजन होगा। इस त्रिदिवसीय विराट धर्मायोजन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ समाजसेवियों क्रमशः जगदीश प्रसाद झुरिया, ओमप्रकाश बजाज, विजय झुरिया, पवन बजाज एवं सांवर मित्तल को सलाहकार तथा जयप्रकाश हंसारिया को अध्यक्ष, दिलीप सिंह शेखावत एवं राजेश जटिया को कार्यकारी अध्यक्ष, आनंद झुरिया एवं बिनोद पारीक को उपाध्यक्ष, मोहित पौद्दार एवं अनूप पौद्दार को संयुक्त सचिव, बिमल बेड़िया, आशीष बजाज एवं हर्षित बजाज को सह सचिव तथा नीरज झुरिया (छोटू) को कोषाध्यक्ष के रुप में लेकर गठित समिति के कार्यकर्ता और समाजबंधु माता बहनें और युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें