गुवाहाटी, पारीक महिला परिषद का पांचवां शपथ ग्रहण समारोह 21 मई 2026 को शाम 5 बजे छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन में परिषद अध्यक्षा कौशल्या व्यास की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश स्तुति के मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें परिषद की सभी पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।
समारोह का संचालन परिषद की पूर्व अध्यक्षा विनीता पारीक ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने परिषद के इतिहास, सामाजिक गतिविधियों तथा महिलाओं की एकता, समर्पण और सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिषद अध्यक्षा कौशल्या व्यास ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सचिव नेहा जोशी ने वर्ष 2024-26 का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष निर्मला पारीक ने आय-व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा। अध्यक्षा द्वारा अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकारिणी सदस्याओं को अध्यक्षीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में निशा पारीक ने अध्यक्ष, जया पारीक ने सचिव तथा पूजा जोशी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त दीपिका जोशी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, निशा शर्मा को उपाध्यक्ष तथा किरण पारीक को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। रंजना पारीक को उपाध्यक्ष और वंदना जोशी को सहसचिव नियुक्त किया गया।
कल्चरल टीम की जिम्मेदारी सरोज जोशी, नेहा जोशी, शेफाली पारीक एवं जया व्यास को दी गई। वहीं ज्योति पुरोहित, सुंदर पारीक, पूनम पारीक, मधु शर्मा, कमला पारीक, पुष्पा पारीक, सीमा जोशी, गरिमा व्यास, ज्योति पारीक एवं वर्षा पारीक ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। सुमन पारीक एवं उषा पारीक को भी नई कार्यकारिणी टीम में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में परिषद की संस्थापक अध्यक्षा सुषमा शर्मा एवं पूर्व अध्यक्षा ममता शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। अंत में वर्तमान सचिव जया पारीक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह के समापन पर सभी सदस्याओं ने अल्पाहार ग्रहण कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें