रोहा शाखा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन का 12वां स्थापना दिवस धुमधाम से मना, साहित्यिक पेंसनर मनोरमा भूँया की ग्रंथ "जीवनर बुनियाद" विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शाखा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन का 12वां स्थापना दिवस धुमधाम से मना, साहित्यिक पेंसनर मनोरमा भूँया की ग्रंथ "जीवनर बुनियाद" विमोचन

 


सोयल खेतान, रोहा


अखिल वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन,रोहा शाखा का 12वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया और साहित्यिक पेंसनर मनोरमा भूँया की ग्रंथ "जीवनर बुनियाद" नामक ग्रंथ का विमोचन किया गया।

   वर्ष 2015 में स्थापित रोहा शाखा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन का 12वां स्थापना दिवस रोहा क्रीड़ा संघ के प्रेक्षागृह में एक दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम के साथ मनाया गया और ईस उपलक्ष में प्रात: रोहा शाखा अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ ने झंडारोहण और राज्यिक वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के पूर्व सदस्य भद्रकांत नाथ, रोहा शाखा के सदस्य द्वय डिम्बेश्वर दास और पोनाराम नाथ द्वीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही रोहा शाखा के दिवंगत सदस्यों के स्मृति में रोहा शाखा वित्त सचिव गिरीश चंद्र दास और सदस्य प्रफुल्ल कुमार नाथ ने स्मृति तर्पण कर स्मरण करने के साथ ही सुधाकंठ डॉ भुपेन हजारिका और हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष क्रमशः डॉ कृष्ण कांत तामुली, भरत कुमार भुंया,ईली कुमारी भुंया, सोमेश्वर बरदलै और श्रीनाथ बरदलै ने द्वीप प्रज्वलन किया और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रोहा शाखा अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ की अध्यक्षता और सचिव दिलीप चंद्र मुदै के उद्देश्य व्याख्या के साथ अनुष्ठित खुली सभा में वरिष्ठ नागरिकों के हित में लिए जाने वाले विभिन्न पदक्षेप पर विचार विमर्श करने के साथ ही सभा में साहित्यिक पेंसनर, लेखिका मनोरमा भूँया की ग्रंथ "जीवनर बुनियाद" का विमोचन जिला वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन अध्यक्ष डॉ शरत बरकटकी ने किया और रोहा हायरसेकेंडरी पूर्व अध्यक्षा विजया गोगोई ने मनोरमा भुंया द्वारा लिखित ग्रंथों पर प्रकाश डाला।

सभा में निदिष्ट वक्ता के तौर पर नौगांव जिला वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन अध्यक्ष डॉ शरत बरकटकी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोहा समष्टि विधायक शशीकांत दास, रोहा सहजिला आयुक्त डॉ अंकिता बोरा, रोहा शाखा के सक्रीय सदस्य तथा चिकित्सक डॉ लखीधर दास मंचासिन रह सम्बोधित करने के साथ ही स्थापना दिवस पर रोहा कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता जतींद्र कुमार पारै, पूर्व प्राचार्या द्विप्ती देवी शर्मा, रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व अध्यक्ष मनीराम नाथ, कमल चंद्र शर्मा, रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र पूर्व अध्यक्षा डॉ निरला देवी, रोहा पौरसभा उप पौरपति अनिमा दास सहित रोहा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के सदस्य, सदस्या और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें