आठगांव अंबुबाची सेवा समिति का तीन दिवसीय सेवा शिविर का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आठगांव अंबुबाची सेवा समिति का तीन दिवसीय सेवा शिविर का समापन

 


गुवाहाटी, आठगांव अंबुबाची सेवा समिति ने अंबुबाची महायोग के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सेवा शिविर का आज विधिवत रूप से समापन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संदीप आनंद सोनू ने बताया कि आठगांव अंबुबाची सेवा समिति 1990 से हर साल अंबुबाची महायोग के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सेवा शिविर पांडू स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष भी पांडू दुर्गा मंदिर में यह तीन दिवसीय सेवा शिविर लगाया गया जिसमें दुर्गा मंदिर परिचालना समिति के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। जिसमें सुबह के नाश्ते की सेवा मुख्य रूप से उपलब्ध रहती है। श्रद्धालुओं को नाश्ता, पानी, जूस, छतरी, गमछा एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें करीब रोज पांच हजार श्रद्धालुओने इस सेवा का लाभ उठाया। इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराई हुई अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हिरेश कुमार जैन, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, संगठन सचिव कुलदीप श्रीवास्तव एवं आठगांव के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें