पूजा माहेश्वरी
नगांव, माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित महेश नवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ समग्र देश के साथ नगांव मे भी शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे मनाया गया। एक दिवसीय महेश नवमी उत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान महेश का दरबार सजाया गया और पंडित सचिन शर्मा के सानिध्य मे पूजा अर्चना के साथ सभी ने बाबा भोलेनाथ की आराधना और आरती की। इस वक्त आयोजन स्थल भगवान महेश के जयकारो से गुंज उठा। मुख्य यजमान रहे सभा के निवर्तमान सचिव महावीर प्रसाद झंवर ने सपत्नीक पूजा विधि संपन्न करवाई। भजन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से श्याम झंवर ने किया। तत्पश्चात माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याओ मे से संतोष दरक, कुसुम झंवर, यशोदा धूत, शर्मिला माहेश्वरी, माया राठी व हेमा झंवर ने बधाई गीत प्रस्तुत किया। साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन, नगांव की सचिव पूजा माहेश्वरी, अन्नु तोषनीवाल, भाविका झंवर, मुस्कान गगङ, मनषी तोषनीवाल ने महेश वंदना पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए। तत्पश्चात कार्यक्रम मे शहर की नामचीन गायिका गुणगुन बोरा ने भी भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाद मे मेधावी छात्र छात्राओ मे से सीए वरूण कर्वा, विधि धूत, मनन सोनी, अरमान धूत, भाविका झंवर, नैना पेङीवाल, आयुष माहेश्वरी, रोनक माहेश्वरी (होजाई), उमंग माहेश्वरी (होजाई), हर्ष माहेश्वरी (होजाई) व मुकेश पेड़ीवाल, को शैक्षणिक योग्यता के लिए फुलाम गोमछा, प्रस्शती पत्र व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। बुजुर्ग महिला सम्मान श्रीमती शाकुंतला देवी कर्वा (धर्म पत्नी-स्व श्याम सुंदर कर्वा) और श्रीमती सरोज देवी मुंदडा (धर्म पत्नी-स्व शिवरतन मुंदडा) को प्रदान दिया गया। जिसमे साल, फुलाम गोमछा व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ती से पूर्व पूजा माहेश्वरी के निर्देशन व कोरियोग्राफी मे नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुती वर्षा सेठिया माहेश्वरी, पूजा तोषनीवाल चांडक, श्रुति मालानी, रुची पेङीवाल, सोनम बागङी, कल्पना धूत,स्नेहा गगङ, सोनाली काबरा, सारिका झंवर सुमन माहेश्वरी ने प्रस्तुत की। जिसके लिए सभी नृत्यांगनाओ व कलाकारो की खूब सराहना हुई। उक्त नृत्य नाटिका मे नव दुर्गा के नौ स्वरूप का वर्णन और आज की नारी की दुर्गा शक्ति का बखान किया गया। आज की नारी विषय पर आधारित नृत्य को पूजा माहेश्वरी ,मुस्कान गगङ, अन्नु तोषनीवाल, भाविका झंवर व मानषी तोषनीवाल ने प्रस्तुत किया। जो केवल नौ रूप ही नहीं बल्कि नारी शक्ति के नौ आयाम भी है को दर्शाया गया। शक्ति जो सृजन भी करती है, संरक्षण भी करती है और आवश्यकतानुसार संहार भी करती है। इस नृत्य नाटिका की लोगो ने खुब सराहना की। इससे पहले बच्चो ने भी शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। अरमान धूत व मयंक बिहानी ने भी भोलेनाथ के भजन पर खुबसूरत नृत्य की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन सभा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम संपन्न होने से पूर्व नृत्य नाटिका के निर्देशन व कोरियोग्राफी के लिए पूजा माहेश्वरी और अन्य सभी कलाकारो को गिफ्ट, प्रशस्तिपत्र व फुलाम गोमछा प्रदान कर अभिनंदन किया गया। महेश नवमी उत्सव मे अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। महेश नवमी उत्सव को सफल बनाने मे सभा के अध्यक्ष बिनोद कुमार माहेश्वरी , उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद धूत, सचिव आमित सोनी निवर्तमान सचिव महावीर झंवर, पूर्व सचिव जगदीश प्रसाद दरक, पीयूष माहेश्वरी, अभिषेक दरक, मनीष माहेश्वरी, रुचि पेङीवाल, श्रेया मित्तल माहेश्वरी, स्नेहा गगङ, शर्मिला माहेश्वरी, नितू धूत, पूजा तोषनीवाल चांडक, पूजा माहेश्वरी, मुस्काना झंवर व अरमान धूत का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बिनोद कुमार माहेश्वरी ने सभी को धन्यवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें