निर्जला एकादशी पर विप्र फाउण्डेशन द्वारा शरबत एवं आइसक्रीम वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निर्जला एकादशी पर विप्र फाउण्डेशन द्वारा शरबत एवं आइसक्रीम वितरण



गुवाहाटी, निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विप्र फाउण्डेशन असम जोन-8, गुवाहाटी चैप्टर एवं महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में गुवाहाटी के आठगाँव क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल शरबत एवं आइसक्रीम वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया तथा विप्र फाउण्डेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।


इस अवसर पर असम जोन-8 की अध्यक्ष मंजुलता शर्मा, संगठन महामंत्री अमित पारीक, गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष राकेश भातरा, संगठन महामंत्री अरविन्द पारीक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता रिणवाँ, महिला प्रकोष्ठ संगठन महामंत्री रजनी शर्मा, मंत्री जया पारीक, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, निशा पारीक, शैफाली पारीक, दुर्गादत्त पारीक, श्रीराम पारीक, सुरेंद्र शर्मा, मदन राजपुरोहित, संजय पारीक, शिवम पारीक, माँगीलाल पारीक एवं ललित पारीक सहित विप्र फाउण्डेशन के अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें