तेजपुर तेरापंथ सभा की नवगठित टीम ने किए मुनि आनंद कुमार जी “कालू” के दर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेजपुर तेरापंथ सभा की नवगठित टीम ने किए मुनि आनंद कुमार जी “कालू” के दर्शन



पूजा माहेश्वरी

नगांव, आचार्य महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि आनंद कुमार जी “कालू” एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार के दर्शनार्थ जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, तेजपुर के नवमनोनीत अध्यक्ष रतनलाल दोसी एवं उनकी टीम शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात रविवार को तेरापंथ भवन, नगांव पहुँची।

इस अवसर पर मुनि ने अपने मंगल उद्बोधन में संगठन की सुदृढ़ता, समर्पण, संस्कार एवं धर्मसंघ के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। 

सभी को गुरु इंगित के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी प्रगति करता है जब पदाधिकारी सेवा, सहयोग और समन्वय की भावना से कार्य करें। मुनि ने कहा की हमारे धर्मसंघ के आचार्यों ने अपने दूरदर्शिता एवं युगानुकूल चिंतन शैली से जन मानस को बहुत कुछ दिया है, आपसी व्यवहार जीवन प्रेरणा है। उल्लेखनीय है की तेरापंथ सभा की नई टीम ने शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष रतनलाल डोसी के नेतृत्व में लगभग सभी सदस्य जिनमे उपाध्यक्ष अशोक बोथरा, सहमंत्री मोती नाहटा, संगठन मंत्री संजय सुराणा, ज्ञानशाला प्रभारी सुशीला दुगड़ आदि कार्यकारिणी सदस्य, तेरापंथ महिला मंडल की बहने, तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने मुनि के सेवा दर्शन उपासना का लाभ लिया एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, नगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद बोथरा ने तेजपुर सभा के अध्यक्ष रतनलाल डोसी का फुलाम गमोछा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर नगांव सभा की टीम उपस्थित रही। महासभा कार्यकारिणी सदस्य जीवनमल सुराणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

मुनि के मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें