गौहाटी, पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के अवसर पर महानगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महानगर के विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों तथा आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा अखंड सौभाग्य की कामना की अधिक मास में सोमवार को इस बार अमावस्या के कारण धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया। इसी कारण महानगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आठ गांव गौशाला में स्थित हनुमान मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना कर चढ़ावा चढ़ाया। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला स्थित वट वृक्ष की महिलाओं ने पूजा करने के पश्चात मौली बांध कर परिक्रमा की। धार्मिक जानकारों के अनुसार वट अमावस्या पर मान्यता है कि आज के दिन श्रद्धा और निष्ठा से किए गए पूजा-पाठ, व्रत एवं सेवा कार्यों से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। श्रद्धालुओं ने गौ माता को घास और रोटी भी खिलाई तथा श्रद्धालुओं को गन्ने का रस भी पिलाया गया।
!->
Home
Unlabelled
पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर गौशाला में भक्तों ने दान धर्म पुण्य और पूजा अर्चना की
पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर गौशाला में भक्तों ने दान धर्म पुण्य और पूजा अर्चना की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें