गुवाहाटी, माँ कामाख्या के पावन अम्बुबाची महोत्सव के अवसर पर पंजाबी सभा, गुवाहाटी विगत 16 वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर समर्पित भाव से अपनी सहभागिता निभा रही है। सभा द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है।
सभा द्वारा प्रतिदिन सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जल सेवा, जूस, बिस्कुट, स्नैक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस सेवा का लाभ देश के विभिन्न राज्यों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से माँ कामाख्या के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं।
इस सेवा अभियान में सभा के अध्यक्ष विपन कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सौदीप आनंद, महासचिव गुरप्रीत सिंह उप्पल, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा आयोजन सचिव अमरजीत नरूला के नेतृत्व में संगठन सचिवों, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा विंग के सदस्यों सहित अनेक समर्पित सेवादार सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
संगठन सचिवों में हर्ष आर्य, राजेश पुरी, सुखविंदर सिंह (गोल्डी), गुरविंदर सिंह (बॉबी), राज बेदी, अमरजीत सिंह वर्मा, पवन मैदान, मुकेश देवान, पूनम तनेजा, अश्विनी मखीजा एवं प्रदीप सूद प्रमुख रूप से सेवा कार्य में संलग्न हैं।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से पिंकी अरोड़ा, सुमन सूद, शोभा शर्मा, रीना गुप्ता, सरोज बेदी, लक्ष्मी कश्यप, रीता पुरी, सुखविंदर कौर (सोनिया), सुखविंदर कौर (बेबी) तथा कमलदीप कौर उप्पल सहित अन्य महिला सेवादार निरंतर सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
वहीं युवा विंग के एरहा कौर, बिस्वजीत शर्मा, युवराज तनेजा, शानू शर्मा, तुश्य शर्मा, स्नेहा तनेजा एवं मयंक आनंद भी उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें