रोहा में 15 दिवसीय सत्रिया नृत्य एवं अभिनय कार्यशाला संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में 15 दिवसीय सत्रिया नृत्य एवं अभिनय कार्यशाला संपन्न



रोहा, रोहा मजलिया विद्यालय परिसर में संस्कृति विभाग के तत्वावधान, रोहा सह-जिला प्रशासन के सहयोग तथा व्यक्तिक्रम धर्मी शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर (असम केंद्रीय समिति, रोहा) के संचालन में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन माट्टि आखरा (सत्रिया नृत्य) एवं अभिनय कार्यशाला का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

समापन समारोह का उद्घाटन रोहा के सह आयुक्त एवं कार्यशाला समिति के अध्यक्ष प्रियम फुकन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अकनिर कविता घर के बच्चों द्वारा संस्था का स्थायी गीत "उदुली मुदुली अकनिर कविता घर" प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने अभिनय, गीत और सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

समारोह में सह जिला आयुक्त डॉ. अंकिता बोरा, भाजपा के नौगांव जिला प्रभारी अध्यक्ष सुवर्ण सिंह, रोहा पौरसभा की उपाध्यक्ष अनिमा दास, एमबी विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुरी बरुवा तथा प्रशिक्षक खपोन ज्योति डेका, भार्गवी मेधी और सुस्मिता सैकिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण में ऐसी कार्यशालाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें