रोहा अजायुछाप और केंद्रीय रास महोत्सव समिति ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किए कपड़े - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा अजायुछाप और केंद्रीय रास महोत्सव समिति ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किए कपड़े



रोहा, ऊपरी असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (अजायुछाप) की रोहा आंचलिक समिति तथा रोहा केंद्रीय रास महोत्सव आयोजन समिति ने संयुक्त रूप से शिवसागर और चराईदेव जिलों का दौरा किया।


प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा रोहा के नागरिकों से एकत्रित पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़े जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किए।


राहत अभियान के दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।


इस अभियान में रोहा अजायुछाप तथा रोहा केंद्रीय रास महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें