रोहा तान तरंग का दो चरणों में सदाबहार गीत और भूपेंद्र संगीत कार्यशाला, 17से भूपेंद्र संगीत कार्यशाला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा तान तरंग का दो चरणों में सदाबहार गीत और भूपेंद्र संगीत कार्यशाला, 17से भूपेंद्र संगीत कार्यशाला



सोयल खेतान, रोहा


19 को अखिल असम स्तरीय भूपेंद्र संगीत प्रतिस्पर्धा।


 रोहा तान तरंग के तत्वावधान में 12 जूलाई से दो चरणों में शुरु सदाबहार और भूपेंद्र संगीत कार्यशाला का शुभारंभ हुवा।

     बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना से प्रेरित तान तरंग के तत्वावधान में बच्चों को गीतों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से गत 12 जूलाई से दो चरणों में शुरु सदाबहार और भूपेंद्र संगीत कार्यशाला के प्रथम चरण में बच्चों को रोहा पंडित गोपीनाथ बरदलै विद्यापीठ में विशिष्ट कंठशिल्पी नीलाक्षी सांगकाकोति प्रथम दिन और विशिष्ट कंठशिल्पी नितुमनी हाजरिका ने द्वितीय दिन 13 जूलाई को बच्चों को सदाबहार गीतों का प्रशिक्षण देने के साथ ही आगामी 17 और 18 जुलाई को द्वितीय चरण भूपेंद्र संगीत कार्यशाला का आयोजन होगा और कार्यशाला में बच्चों को विशिष्ट संगीतकार आलेख्य चक्रवर्ती प्रशिक्षण प्रदान करेंगें।

तान तरंग, रोहा अध्यक्ष अंजनज्योति बोरा और सचिव हेमंत कुमार नाथ ने बताया की आगामी 19जूलाई को कार्यशाला का समापन होगा और रोहा मीन महाविद्यालय प्रेक्षागृह में अखिल असम स्तरीय भूपेंद्र संगीत प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा और प्रतिस्पर्धा में भाग लेने को इच्छुक युवक युवतियों को संपर्क करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें