रोहा सकलाघाट में जापान कोनिवाकाई असम प्रांत का 2दिवसीय 10वां सेमिनार शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा सकलाघाट में जापान कोनिवाकाई असम प्रांत का 2दिवसीय 10वां सेमिनार शुरू



सोयल खेतान, रोहा


एडभांस काटा-कोमिटे का दिया जा रहा प्रशिक्षण, सौ युवक युवती, बच्चों ने लिया हिस्सा


रोहा समष्टि के अंतर्गत सकलाघाट रास मंदिर प्रेक्षागृह में आज बेबेजीया और सकलाघाट कराटे एकाडमी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जापान कराटे डो कोनिवाकाई ईंडिया हॉनवो मोटोवहा सिटोरियॉ असम प्रांत का दसवां एडवांस काटा और कोमिटे का सेमिनार का शुभारंभ हुवा। सेमिनार के आज प्रथम दिन जापान कोनिवाकाई ईंडिया चीफ 8 डन ब्लेक बेल्ट हांसी नवल दत्त, जापान कोनिवाकाई असम चीफ 6 डन ब्लेक बेल्ट सिहान विपुल दास, जापान कोनिवाकाई टेक्निकल डायरेक्टर सिहान 5 डन ब्लेक बेल्ट सिहान पंकज कुमार मुदै, जापान कोनिवाकाई ईंसट्रक्टर तथा रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के मुख्य प्रशिक्षक 3 डन ब्लेक बेल्ट नित्य कुमार पातर, जापान कोनिवाकाई ईंसट्रक्टर 3 डन ब्लेक बेल्ट रॉबिन बोरा उपस्थित रह विभिन्न प्रांतों से आये सौ से अधिक युवक, युवती और बच्चों को एडवांस काटा और कोमिटे का प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय सेमिनार का शनिवार को समापन होगा।

   सेमिनार शुभारंभ समारोह में बेबेजीया कराटे एकाडमी के अध्यक्ष लक्ष्यधर मेधी, सचिव जुन हाजरिका, आयोजक समिति अध्यक्ष राजीव हाजरीका, सचिव जयद्वीप देवनाथ, प्रचार सचिव जयंत मुदै, रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के सचिव संजीव कुमार नाथ सहित बेबेजीया और सकलाघाट कराटे एकाडमी, रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के प्रतिनिधि, अविभावक अविभाविका सहित सैकड़ों प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें