दिनांक 16 जुलाई बृहस्पतिवार को बोकाखात स्थानीय सत्यनारायण सेवा सदन में प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी बगड़िया, प्रांतीय सचिव मनिता मित्तल के नेतृत्व में और बोकाखात शाखा और बोकाखात सृजन शाखा के आतिथ्य मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
कार्यक्रम में पूरी असम प्रदेश कार्यकारिणी टीम, 9 प्रकल्प प्रमुख 8 आंचल प्रमुख, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा ऊषा किरण टिबरेवाल, राष्ट्रीय पूर्वांचल प्रमुख कांता गाड़ोदिया,राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख नीलम अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कृष्णा खेमका,पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा पिंकी प्रिथानी और नमिता जलान, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्षा शीतल सोमानी, निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संगीता शोभासरिया, प्रांतीय सहसचिव ज्योति सुरेखा, प्रांतीय उपाध्यक्ष राधिका जलान उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई. पदाधिकारीयों को मनचाशीन करवाया गयाl संगठन प्रार्थना और ओम के उच्चारण से पूरा सदन सकारात्मक हो गया.
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाफना एवं सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई.
स्वागत नित्य सृजन शाखा की पूजा अग्रवाल, नीतू मित्तल, सोनम पोद्दार, शिखा निमोदिया, प्रेरणा जैन ने किया lकंचन चौधरी,रेखा चौधरी,प्रिया चौधरी और उम्पी गोयनका ने असम की जातीय गीत "ओ मुर आपुनार देश " की सुन्दर प्रस्तुति दी.
ज्योति पारीक और सोनम पोद्दार ने मनसंचालन किया.
धन्यवाद ज्ञापन ज्योति पारीक ने किया. शाखाओ की जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए "खुला सत्र" भी रखा गयाl पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा किरण टिबरीवाल ने अपने विचारों और दूरदर्शिता से सभी का मार्गदर्शन कियाl प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी बगड़िया ने अपने ओजस्वी संबोधन में शाखा बहनों से सेवा, संस्कार और एकता के भाव से कार्य करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने बाल संस्कार केंद्र खोलने, महिला सशक्तिकरण के सूत्रों और वसुधा सूत्र पर्यावरण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया.
प्रांतीय सचिव मनीता मित्तल ने 52 शाखाओ की 4 महीने की गतिविधियों की जानकारी दी lप्रांतीय कोषाध्यक्ष संगीता शोभासरिया ने पुरे प्रान्त के आय- व्यय का ब्योरा दिया.
कार्यक्रम में आई डोनर्स प्लेज कार्ड का अनावरण भी किया गया प्रांतीय प्रकल्पों पर हुई प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण भी हुआ . कार्यक्रम में 23 शाखा उपस्थित रहे l संस्कार ही धरोहर है इसलिए "अन्तर्लय" कार्यक्रम का थीम "श्रीनाथजी" पर आधारित रखा गया lसारी व्यवस्था -जैसे अंगवस्त्र, उपहार स्वरूप गीता जी, साज़ सजावट इत्यादि पर्यावरण प्रकल्प के तहत सभी मेहमानों को इको फ्रेंडली गमले में पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए, कार्यकारिणी बैठक सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक रखी गई. इस दौरान सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन की व्यवस्था रखी गई l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ उक्त जानकारी निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनीता जी अगरवाल ने दी.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें