मारवाड़ी हॉस्पिटल्स ने कार्डियोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार सफलतापूर्वक किया ईपीएस और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल्स ने कार्डियोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार सफलतापूर्वक किया ईपीएस और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन



गुवाहाटी, एडवांस्ड कार्डियक केयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गुवाहाटी के आठगांव में स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल्स ने पहली बार इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी (EPS) और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की है। इसके साथ ही अस्पताल में हृदय की अनियमित धड़कन (हार्ट रिदम डिसऑर्डर) के आधुनिक उपचार का नया अध्याय शुरू हो गया है।


यह ऐतिहासिक प्रक्रिया नागांव जिले के खेरोनी निवासी 27 वर्षीय युवक पर की गई। मरीज लंबे समय से दिल की तेज धड़कन और कार्डियक एरिथमिया की समस्या से जूझ रहा था, जिससे उसके दैनिक जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। विस्तृत जांच के बाद उसमें वोल्फ-पार्किंसन-व्हाइट (WPW) सिंड्रोम का निदान हुआ। यह जन्मजात हृदय विकार है, जिसमें अतिरिक्त विद्युत मार्ग बनने के कारण हृदय की धड़कन असामान्य रूप से तेज हो जाती है।


इलाज मारवाड़ी हॉस्पिटल्स की अत्याधुनिक कैथ लैब में किया गया, जिसे हाल ही में उन्नत हृदय सेवाओं के लिए शुरू किया गया है। प्रक्रिया की शुरुआत इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी (EPS) से हुई, जिसके माध्यम से हृदय की विद्युत गतिविधियों का सटीक आकलन कर एरिथमिया के स्रोत की पहचान की गई। इसके बाद रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) तकनीक द्वारा असामान्य विद्युत मार्ग को समाप्त कर हृदय की सामान्य धड़कन बहाल की गई।


पूरी प्रक्रिया 30 मिनट से भी कम समय में सफलतापूर्वक पूरी हुई। इसमें किसी प्रकार की जटिलता नहीं आई, रक्तस्राव नगण्य रहा तथा मरीज को बिना किसी बड़े चीरे के स्थायी उपचार का लाभ मिला।


इस जटिल प्रक्रिया को डॉ. अविनाश वर्मा (सीनियर विजिटिंग कंसल्टेंट, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल), डॉ. आदित्य भास्कर और डॉ. विवेक थापा (कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, मारवाड़ी हॉस्पिटल्स) की विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।


मारवाड़ी हॉस्पिटल्स के डीन एवं डायरेक्टर (क्लिनिकल एक्सीलेंस) डॉ. जे.पी. सरमा ने कहा कि अस्पताल में पहला ईपीएस और आरएफए सफलतापूर्वक संपन्न होना संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से अब कई प्रकार की हृदय संबंधी अनियमित धड़कनों का स्थायी उपचार बिना बड़ी सर्जरी के संभव है। यह उपलब्धि असम और पूर्वोत्तर के लोगों को अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण हृदय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


इस उपलब्धि के साथ मारवाड़ी हॉस्पिटल्स ने असम एवं पूर्वोत्तर भारत में उन्नत कार्डियक केयर के प्रमुख केंद्रों में अपनी पहचान और मजबूत की है। अस्पताल का लक्ष्य प्रतिस्पर्धी एवं किफायती लागत पर विश्वस्तरीय हृदय उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े तथा उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें